8:31 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी – रोटरी क्लब क्लासिक ने कोतवाली गेट के समीप सजाया भव्य राम दरबार

।उझानी – रोटरी क्लब क्लासिक ने कोतवाली गेट के समीप सजाया भव्य राम दरबार, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

उझानी (बदायूँ), 16 अक्टूबर।

राम बारात के पावन अवसर पर रोटरी क्लब उझानी क्लासिक द्वारा कोतवाली गेट के समीप भव्य राम दरबार सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान जी की मनोहारी मूर्तियाँ स्थापित की गईं।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी की पावन बारात में पधारे सभी श्रद्धालुओं का रोटरी क्लब ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

देर रात तक राम बारात देखने आ रहे श्रद्धालुओं ने इस राम दरबार में रुककर पूजा-अर्चना की और फोटो खिंचवाए। भक्तिमय माहौल में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव गर्ग, सचिव सिद्धार्थ जैन, कोषाध्यक्ष प्रतीक गोयल, उपाध्यक्ष अनुराम धींगडा सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.