बदायूं: 16 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान का आज 17 अक्टूबर 2026 को समापन होगा। कार्यक्रम डायट स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रधानों, सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
बता दें कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा वंदेमातरम् का सामूहिक गायन कर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम में सरपंचों से सांसद तक लगभग 10 जनप्रतिनिधियों के अनुभव साझा किए जाएंगे, जिनमें महिला एवं युवा सरपंचों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com