8:05 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

त्योहारों को लेकर वजीरगंज में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

त्योहारों को लेकर वजीरगंज में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

केशव गुप्ता

बदायूं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त की।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया और क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजारों और अन्य स्थानों पर गश्त की। पुलिस ने त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से क्षेत्र का भ्रमण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.