7:48 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में निकली राजा राम की बारात – अयोध्या से जनकपुर तक सजा भक्ति का समा, जय श्रीराम से गूंजा शहर

उझानी में निकली राजा राम की बारात – अयोध्या से जनकपुर तक सजा भक्ति का समा, जय श्रीराम से गूंजा शहर।

उझानी बदायूं 16 अक्टूबर।

बरषि सुमन सुर सुंदर गावहिं, मुदित देव दुंदुभि बजावहिं… आज उझानी की सड़कों पर मानो यही चौपाई जीवंत हो गई। मोहल्ला खेड़ापति से निकली भगवान श्री राम की भव्य राम बारात ने पूरे नगर को राममय कर दिया।

भव्य राम बारात शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, भाजपा नगराध्यक्ष, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने राम दरबार व काली अखाड़े की पूजा-अर्चना कर किया।

खेड़ापति से शाम 4 बजे शुरू हुई यह दिव्य बारात बाजार कलां, साहूकारा, कछला रोड, स्टेशन रोड होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंची। 80 से ज्यादा मनमोहक झांकियां और 3 बैंड शामिल रहे। काली अखाड़े की थीम विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

देर रात जब बारात रामलीला ग्राउंड पहुंची तो कमेटी के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, बारात संयोजक राजेन्द्र प्रसाद बाबा, अरविंद शाक्य, मनमोहन शर्मा, संदीप सक्सेना, धनसुख अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल सहित पूरी कमेटी ने आरती उतारकर स्वागत किया।

व्यवस्थाओं में बारात सह संयोजक सुनील सचदेवा, दीपक वार्ष्णेय, अवधेश कुमार वर्मा, देवेश गुलाटी, विशाल गेरा, आशीष वार्ष्णेय, शुभम गर्ग, हिमांशु माहेश्वरी, नितिन साहू, श्याम शर्मा, सन्नी गोस्वामी, नमन सेनी, आलोक अग्रवाल, विनोद कुमार वर्मा, राजन यादव, कन्हैया आदि का सहयोग रहा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.