चोरी के ई-रिक्शा समेत दो आरोपी गिरफ्तार, अयान पर छह मुकदमे दर्ज
केशव गुप्ता
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के ई-रिक्शा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UP24BT 3501 बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकू निवासी रजी चौक, ब्रह्मपुर और अयान निवासी खंडसारी, वर्तमान निवासी आरिफपुर नवादा, बदायूं के रूप में हुई है। दोनों को सोत नदी के नीचे जाने वाली पक्की सड़क से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, अयान के खिलाफ चोरी और संबंधित धाराओं में पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान मुकदमे को मिलाकर उसके खिलाफ कुल छह मुकदमे हो गए हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आलोक कुमार व पुलिस टीम शामिल रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com