बदायूँ: 16 अक्टूबर। जिला उद्यान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी सीजन 2026-27 के लिए जनपद बदायूँ के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। जिला उद्यान अधिकारी आर0एन वर्मा ने बताया कि इच्छुक किसान आलू बीज की खरीद के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल चवजंजवण्नचीवतजपबनसजनतमण्पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवंटित आलू बीज में कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन एवं कुफरी बहार का आवंटन किया गया है। आलू बीज आधारीय प्रथम सीड साइज रू0 3630 एवं आधारीय द्वितीय सीड साइज रू0 3480, आधारीय प्रथम ओवर साइज रू0 3040 रूपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है।
जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि यदि भविष्य में शासन द्वारा आलू बीज की खरीद पर कोई अनुदान अनुमन्य किया जाता है, तो उसका भुगतान भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये किया जायेगा। जिन किसानों ने पूर्व में कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन किया है, उन्हें भी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आलू बीज की उपलब्धता एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, बदायूँ में संपर्क कर सकते हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com