8:35 pm Saturday , 17 October 2026
BREAKING NEWS

हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक हरीश शाक्य ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क

23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील, शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं

बिल्सी। भाजपा एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों के साथ संगोष्ठी कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, श्री महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्री बुद्ध सेन वार्ष्णेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एन ए इंटर कॉलेज पहुंचकर अध्यापकों से वार्ता की।

विधायक ने कहा कि सरकार की नीतियों और प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं। शिक्षकों के परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और विद्यालयों का नाम जिले में रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षकों की मेहनत और लगन ही शिक्षा के क्षेत्र में संस्थानों को नई पहचान दिलाती है।

उन्होंने शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। सभी शिक्षक 23 अक्टूबर को पहले मतदान करें, फिर जलपान के संकल्प के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों को समर्थन दें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.