7:20 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

धर्मांतरण निषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में थी तलाश, एसओजी टीम ने भी की कार्रवाई में मदद

धर्मांतरण निषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में थी तलाश, एसओजी टीम ने भी की कार्रवाई में मदद

केशव गुप्ता

बदायूं। बिसौली थाना पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जीशान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 16 अक्टूबर को यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जीशान पुत्र एहसान, ग्राम करखेड़ी, थाना बिसौली, जनपद बदायूं का निवासी है। उसकी उम्र करीब 26 वर्ष है। वह थाना बिसौली में दर्ज मुकदमा संख्या 396/26 में वांछित था। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 108/69 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बिसौली पुलिस और एसओजी टीम शामिल रही।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.