सहसवान। नगर में राम बारात हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। प्रमोद संस्कृत पाठशाला के मैदान से शुरू हुई राम बारात को नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राम बारात सहवाजपुर, जहांगीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा चौराहा, कोतवाली, रोडवेज बस स्टैंड, नसरुल्लागंज बाजार, विल्सन गंज और पठान टोला होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद रही।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, रामलीला कमेटी अध्यक्ष बॉबी माहेश्वरी, हैदर मियां, आदर्श सक्सेना, अवधर शर्मा, पियूष माहेश्वरी, शिशिर माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी और अबीर सक्सेना सहित कमेटी के कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com