6:30 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बदायूं। बिसौली थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जीशान पुत्र एहसान निवासी ग्राम करखेड़ी, थाना बिसौली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मु0अ0सं0 396/26 में बीएनएस की धारा 108/69 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। 16 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर बिसौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.