70 वी जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जनपद बदायूं का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड बदायूं में किया गया l प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग में 4×400 मीटर 4 फाइनल दौड़ 6 व 4 किलोमीटर क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया तथा 4 ×400 मीटर रिले दौड़ का आयोजन मुख्य अतिथि के सामने किया गया इस दौड़ में राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने प्रथम केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ने द्वितीय तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में तृतीय स्थान प्राप्त किया l जिले भर से प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में- 17 विद्यालय अंडर -17 में 33, अंडर- 14 में 16 विद्यालय तथा बालिका वर्ग में अंडर-19 में 13, अंडर -17 में 17 विद्यालय तथा अंडर -14 में 14 विद्यालयों ने प्रतिभा किया। तीनों दिनों में कुल 98 इवेंट बालक व बालिका वर्ग में आयोजित किए गए l आज आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में अंदर-19 बालिका वर्ग रेस 4×100 में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की प्रतिभागी अनामिका, निशा ,मुस्कान ,तृप्ति ने प्रथम तथा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की प्रति, कामिनी ,रचना ,पायल ने द्वितीय तथा अनुष्का, वर्तिका, वैष्णवी, अनुष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l अंडर -17 में राजा राम महिला इंटर कॉलेज की अनुष्का, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलेवार से पधारे खेल एवं व्यायाम शिक्षक रमेश सिंह, ओमवीर सिंह , ईस दत्त यादव, रामदास आदि ने कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संचालित एवं संपन्न कराया lकार्यक्रम स्थल पर नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं भावना, कल्पना, अनम, मुस्कान ने सुंदर रंगोली तैयार की l केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज कि छात्राओं ने बैंड तथा गरबा नृत्य की मोहक प्रस्तुति दीl नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं तथा सिग्नल गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं की छात्राओं ने भाव नृत्य पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया l कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय रहे उन्होंने ओवरऑल चैंपियनशिप प्राप्त करने वाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया lओवरऑल चैंपियनशिप सब जूनियर बालक वर्ग में निधि राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती ,सब जूनियर बालक वर्ग में जीवेश शिवदेवी इंटर कॉलेज बदायूं ने तथा जूनियर बालक वर्ग में कुलसुम केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, जूनियर बालक वर्ग में संयुक्त रूप से विभुपाल श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं तथा हितेश आरबीएस बुटला दौलत व्यक्तिगत चैंपियन रहे lसीनियर बालिका वर्ग में संयुक्त रूप से प्रीति केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज अर्शी त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफ पुर मुस्कान केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं संयुक्त रूप से चैंपियन रही l सीनियर बालक वर्ग में संयुक्त रूप से आयुष कुमार यादव श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं व प्रमोद कुमार -प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान चैंपियन रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप बालिका वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं को मिली तथा बालक वर्ग में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं चैंपियन रहा। कार्यक्रम में जिला स्काउट गाइड कमिश्नर महेश चंद्र सक्सेना , राम बहादुर पांडे, आलोक पाठक , रामवीर सिंह, संजीवकुमार,अजमत,माध्यमिकशिक्षक संघ( एकजुट )जिला अध्यक्ष मुन्ना लालशाक्य ,हरिओम अग्निहोत्री, अनिल यादव उपस्थित रहे। आयोजक विद्यालय गंगा दिन इंटर कॉलेज भरा नवीगंज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने तीन दिवसीय आयोजन में जो भी प्रतियोगिताएं हुई उनकी संक्षिप्त आख्या प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों और व्यायाम शिक्षको,मेडिकल टीम, पुलिस परेड ग्राउंड प्रभारी, बच्चों का आभार व्यक्त किया l
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com