आज दिनाँक 16.10.2026 को ‘विश्व एनसथीसिया दिवस’ पर कक्षा-6 व कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों को ‘सी0पी0आर0’ की ट्रेनिंग दी गई जिससे विद्यार्थियों को आकस्मिक स्थिति पड़ने पर उसका उपयोग पता रहे। इसके अलावा विद्यालय में कक्षा-1 व कक्षा-2 के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर हिरा आलम और डॉ0 अब्दुल अमन आज़ाद ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जाँच करके उन्हें पौष्टिक आहार को ग्रहण करने और स्वस्थ रहने को प्रेरित किया। डॉक्टर्स से मिलकर विद्यार्थियों ने प्रसन्नता का अनुभव किया। उनके जीवन में यह एक नवीन अनुभव था।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने कहा कि विद्यालय समय-समय पर विभिन्न कक्षाओं के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहता है। स्वस्थ विद्यार्थी अपनी पूरी ऊर्जा एवं क्षमता के साथ शिक्षा में अपना योगदान दे सकता है। अतः उनके स्वास्थ्य हेतु ऐसे आयोजन हमारी सर्वश्रेष्ठ प्राथमिकता है।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com