बिल्सी में 17 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक चलेगा कार्य
बदायूं। बिल्सी तहसील क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विद्युत उपकेंद्र बिल्सी पर 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को अनुरक्षण कार्य के तहत 5 एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उपखंड अधिकारी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत वितरण उपखंड-प्रथम, बिल्सी (बदायूं) की ओर से जारी पत्र के अनुसार, बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम लगभग 7 बजे तक बाधित रहने की संभावना है।
बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए होगा कार्य
विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने और ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिल्सी पर पावर ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विद्युत विभाग ने बिल्सी तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले अपने आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य निपटा लें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बिजली न रहने की संभावना को देखते हुए पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने और अन्य जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com