4:41 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के अंबियापुर में जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बिल्सी के अंबियापुर में जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बीडीओ ने कार्रवाई का दिया भरोसा।

बिल्सी, बदायूं ,16 अक्टूबर ।

बिल्सी के अंबियापुर क्षेत्र में सड़क पर लंबे समय से भरे पानी से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और जलभराव की समस्या को खत्म करने की मांग की।

ग्रामीण प्रेमपाल का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने से आने-जाने वालों को भारी दिक्कत होती है। कीचड़ और गंदे पानी के कारण राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

वहीं चंचल देवी ने आरोप लगाया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पानी में गाड़ियां फंस जाती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने और स्थायी समाधान की मांग की है।

मामले में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैली गोविल ने बताया कि उन्हें जलभराव की जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मौके का जायजा लेकर समस्या के समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को आगे परेशानी न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.