बदायूं में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को बदायूं जनपद के सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर उन्हें विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रमों के दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद किया गया तथा महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com