3:43 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

दातागंज- मिशन शक्ति टीम ने बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया

मिशन शक्ति टीम ने बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया, पिता को देखकर खिल उठा चेहरा

बदायूं। थाना दातागंज क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों से बिछड़ी एक बच्ची को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया।

जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने थाना दातागंज पहुंचकर सूचना दी कि गांव के पास एक बच्ची मिली है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। सूचना मिलते ही थाना दातागंज की मिशन शक्ति टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की और उसकी तस्वीर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की।

टीम के अथक प्रयासों से बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने पिता को सामने देखकर बच्ची के चेहरे पर खुशी लौट आई। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने बदायूं पुलिस और मिशन शक्ति टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.