3:44 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

श्री रघुनाथ जी मंदिर में नियमित भंडारे का आयोजन

श्री रघुनाथ जी मंदिर में जरूरतमंदों के लिए नियमित भंडारे का आयोजन

बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा, श्री रघुनाथ जी मंदिर, बदायूं में परमार्थ भावना के साथ जरूरतमंदों एवं गरीबों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को भरपेट भोजन का भंडारा नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इस सेवा कार्य में समाजसेवी एवं दानदाताओं का सहयोग मिलता है।

इसी क्रम में शुक्रवार को आयोजित भंडारे में श्री गौरव जुनेजा एवं श्री चन्दन जुनेजा (हरिद्वार निवासी) ने सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराना और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है।

श्री रघुनाथ जी मंदिर में वर्षों से चल रही यह सेवा जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ समाज में परोपकार की भावना को भी मजबूत कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.