1:44 pm Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली के सर्वा में पति बना हैवान – शक में पत्नी को मारकर गटर में दबाया

बदायूं — बिसौली के सर्वा में पति बना हैवान – शक में पत्नी को मारकर गटर में दबाया, 3 दिन बाद सबूत मिटाने को जला दिया, अब 6 पर चार्जशीट।

बदायूं 16 अक्टूबर ।

बिसौली कोतवाली के गांव सर्वा में एक ऐसी वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। 40 साल की सत्यवती को उसी के पति ने चरित्र पर शक में मार दिया, फिर लाश को घर के गटर में दबा दिया। 3 दिन तक लाश वहीं पड़ी रही, बदबू न आए इसलिए ऊपर से कचरा डाल दिया गया। फिर पकड़े जाने के डर से रात में निकालकर खेत में ले जाकर जला दिया।

1 जून 2026 की रात सर्वा गांव में दो घटनाएं हुईं। जय सिंह की पत्नी सत्यवती अचानक गायब हो गई। घरवालों ने पुलिस को बताना भी जरूरी नहीं समझा। उसी रात सत्यवती के जेठ चंद्रपाल का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। गांव में चर्चा थी – एक ही घर में एक साथ क्या हो रहा है?

सत्यवती के पिता राजवीर सिंह, गांव रसूलपुर, थाना बिनावर वाले जब बेटी से मिलने आए तो बेटी नहीं मिली। 11 जून को उन्होंने बिसौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पति जय सिंह टूट गया। उसने कबूला ।

मैं, मेरा भाई चंद्रपाल और भांजा विजय यादव, गांव गोविंदपुर थाना बिलारी, मुरादाबाद वाले ने मिलकर सत्यवती का गला दबाकर मार दिया।

हत्या के बाद शव को घर के अंदर बने गटर में छिपा दिया। 3 दिन बाद जब बदबू आने लगी तो जय सिंह ने अपने साथियों – पाठकपुर निवासी रामभान सिंह, सर्वा निवासी चंदेले यादव और अपने साढ़ू सर्वेश यादव को बुलाया। रात के अंधेरे में शव को निकालकर बाहर ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया।

पुलिस ने जब गटर और जलाने वाली जगह की तलाशी ली तो वहां से टूटी हुई चूड़ियां, महिला के अधजले कपड़े, जली हुई लकड़ी और प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई। यही इस हत्याकांड का सबसे बड़ा सबूत बनी।

बिसौली पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस में 4 महीने की जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें पति जय सिंह, चंद्रपाल, विजय यादव, रामभान सिंह, चंदेले यादव और सर्वेश यादव को आरोपी बनाया गया है। सभी पर हत्या और सबूत मिटाने की धारा लगाई गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.