।


उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।
।
मोहल्ला नझियाई में बीती रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों का माल समेट लिया। गृहस्वामिनी की मानें तो 20 से 25 लाख के बीच जेवर और नकदी चोरी होने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय सुरेश वाल्मीकि की पत्नी उर्मिला, कल्लू सभासद की गली, मोहल्ला नझियाई में रहती हैं। बीते दिन वह घर पर ताला लगाकर अपने भतीजे जितेन्द्र के साथ बरेली रिश्तेदारी में गई थीं।
इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर पड़ोसी के छज्जे से चढ़कर घर में दाखिल हुए। अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया और जेवर-नकदी समेत सब कुछ समेट ले गए।
जितेन्द्र ने बताया – “मैं और बुआ कल बरेली गए थे, सुबह लौटे तो घर का सामान बिखरान पड़ा था। अंदर सब तितर-बितर था।
सुबह चोरी का पता चलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। बताते-बताते उर्मिला कई बार बेहोश हो गईं, पड़ोसियों ने उन्हें संभाला। उनका कहना है बेटा-बेटी के आने पर ही चोरी गए सामान की सही लिस्ट पता चल पाएगी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के मकानों और कछला रोड तक के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए फुटेज के सहारे रास्ता तलाश रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com