7:36 am Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

ताड़का वध के बाद श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार की रात ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। वृदावन से आए कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन तथा राक्षसी ताड़का के वध का प्रसंग प्रस्तुत किया। लीला देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में ले जाते हैं। वहां यज्ञ में बाधा डालने वाली राक्षसी ताड़का का सामना होता है। महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा पर भगवान श्रीराम ताड़का का वध कर ऋषियों को उसके आतंक से मुक्ति दिलाते हैं। इस प्रसंग के मंचन पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रामलीला मेले में प्रतिदिन धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। इन्हें देखने के लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.