7:36 am Friday , 16 October 2026
BREAKING NEWS

विधायक हरीश शाक्य के आवास पर हुई सामाजिक समरसता संगोष्ठी

बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास परw बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज की सामाजिक समरसता संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भगवान परशुराम को नमन कर समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ज्ञान, त्याग और संस्कारों का प्रतीक है। समाज ने प्राचीन काल से ही लोगों को सही दिशा दिखाने और सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। समाज के सभी वर्गों के बीच परस्पर सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखना आवश्यक है। इस मौके पर किशन शर्मा, राहुल शंखधार, मंगलीराम शर्मा, पंकज शर्मा, संजीव शर्मा, देवकीनंदन शास्त्री, रजनीश शर्मा, महेश शर्मा, अमित मिश्रा, गौरव भारद्वाज, वेदव्यास शर्मा, नीरज शर्मा, विनोद पालीवाल, मीनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.