दातागंज, बदायूं। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीएस कन्या दातागंज की छात्राओं ने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को खाता खोलने, KYC, DBT, डिजिटल बैंकिंग और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई।
बैंक प्रबंधक मोहम्मद राशिद, सहायक प्रबंधक शुभंकर व यतेंद्र ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यालय स्टाफ ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्राओं में वित्तीय साक्षरता, आत्मनिर्भरता और डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com