7:27 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, पांच ई-रिक्शा सीज

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, पांच ई-रिक्शा सीज

केशव गुप्ता

बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर बच्चों को ले जा रहे पांच ई-रिक्शा सीज किए गए। कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा में सवार बच्चों को सुरक्षित निजी वाहनों से उनके स्कूलों तक पहुंचाया गया।
शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए अभियान में वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए केवल नियमानुसार संचालित सुरक्षित वाहनों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.