कुंवरगांव में चोरों का आतंक, ट्यूबवेलों से लेकर बंद मकानों तक वारदातें
एक रात में कई किसानों के नलकूप खंगाले, स्टार्टर-उपकरण चोरी; रामनाथ के ट्यूबवेल में आग लगाने का आरोप
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं।जो कि ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को बड़ी ही सफाई से अंजाम देते हुए स्थानीय पुलिस को चुनौती पेश कर रहे हैं,ताज़ा मामला बुधवार रात हरिहरपुर का बताया जाता है जहां नरेंद्र, जयकुमार, रामेश्वर, नत्थू लाल और रामनाथ के ट्यूबवेलों से स्टार्टर व बिजली के उपकरण चोरी कर लिए गए। आरोप है कि चोरों ने रामनाथ के नलकूप में आग लगा दी, जिससे कपड़े, दवा मशीन समेत अन्य सामान जल गया।
घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई जहां सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया,किसान रामनाथ कुंवरगांव पुलिस को तहरीर देते हुए कारवाई की मांग की है
मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव सिगोई में भी चोरी की वारदातें सामने आई हैं। इससे पहले थाने से चंद कदम दूर एक बंद मकान में दिनदहाड़े करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई थी। मकान में रखे संदूक से 40 हजार रुपये और चांदी के जेवरात गायब हो गए थे। उस समय परिवार के लोग धान काटने खेत पर गए थे। अभी तक इस मामले में भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है,
पुरानी चोरियों का खुलासा नहीं, किसानों में आक्रोश
बनगढ़, आजमगंज मढ़िया, इनायतगंज, लाही समेत मोंगर, बाबट, हरी नगला, कैली और चकोलर में भी नलकूपों से स्टार्टर, केबल व बिजली के उपकरण चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। किसानों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद चोरियों का खुलासा नहीं हुआ। लगातार वारदातों से किसानों में दहशत और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। किसानों ने रात में गश्त बढ़ाने, शिकायतों पर मुकदमे दर्ज करने और चोरों को पकड़कर घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com