7:27 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा पुलिस प्रशासन – अजीत यादव

ककराला में कांग्रेस के मजदूर सम्मेलन की अनुमति न देने को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया
# मजदूर सम्मेलन की अनुमति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर 16 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
# भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा पुलिस प्रशासन – अजीत यादव
—————————————————————————–
बदायूँ। 15 अक्टूबर। ककराला में मजदूर सम्मेलन की अनुमति न देने की कांग्रेस ने निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
आज जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि उपजिलाधिकारी बदायूँ को पत्र देकर 15 अक्टूबर को ककराला बाजार में मजदूर सम्मेलन करने की अनुमति मांगी थी। सम्मेलन में राजमिस्त्रियों , बेलदारों ,पेंटरों , प्लंबरों समेत
भवन निर्माण से जुड़े मजदूरों के अधिकारों पर चर्चा होनी थी।
लेकिन उपजिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की संस्तुति न किये जाने का हवाला देते हुए प्रस्तावित मजदूर सम्मेलन की अनुमति नहीं दी। कहा कि इससे भाजपा का मजदूर विरोधी चरित्र बेनकाब हो गया है।
उन्होंने मजदूर सम्मेलन की प्रशासनिक अनुमति नहीं दिए जाने पर कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा के एजेंट के बतौर काम कर रहा है। भाजपा समेत अन्य दलों को सभाएं और सम्मेलन करने की खुली छूट दी जा रही है कांग्रेस के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जा रही। कहा कि भाजपा सरकारें कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन से डर गई हैं इसलिए कांग्रेस के कार्यक्रमों को पुलिस प्रशासन के जरिए रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मजदूर सम्मेलन की प्रशासनिक अनुमति नहीं देने के विरोध में 16 अक्टूबर को कांग्रेस जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। कहा कि जिलाधिकारी और एसएसपी से वार्ता कर विरोध दर्ज कराया जायेगा और ककराला में तत्काल मजदूर सम्मेलन करने की प्रशासनिक अनुमति देने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.