7:27 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

कल उझानी में सजेगी श्री राम बारात, अलौकिक श्रृंगार में रथ पर दर्शन देंगे श्री श्याम प्रभु

।

उझानी, बदायूं 15 अक्टूबर ।

श्याम प्रेमियों के लिए खुशखबरी! गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर में भव्य श्री राम बारात का आयोजन होने जा रहा है।

16 अक्टूबर, शुक्रवार को इस बारात में विशेष आकर्षण रहेगा – आराध्य श्री श्याम प्रभु अलौकिक श्रृंगार में रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे।

खाटू नरेश श्री श्याम प्रभु के अन्नय भक्त वरदान गोयल ने सभी श्याम प्रेमियों से करबद्ध निवेदन किया है कि कल दोपहर 3:00 बजे बड़े महादेव जी के मंदिर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम की महा-आरती में शामिल हों और पुण्य लाभ अर्जित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.