6:24 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

जरीफनगर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 15 अक्टूबर को अजीत पुत्र जगदीश निवासी ग्राम उस्मानपुर, थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 286/26 में बीएनएस की धारा 103(1), 333, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.