6:21 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में भू-कब्जों के खिलाफ भाकियू (चढ़ूनी) का धरना सातवें दिन जारी

बदायूं। मालवीय आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का अनिश्चितकालीन धरना सातवें दिन भी जारी रहा। किसान सरकारी जमीनों, सार्वजनिक रास्तों और नालों पर कथित अवैध कब्जों तथा प्रेमवती-भगवान दास भूमि विवाद में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि कब्जे हटाने और पीड़ितों को न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। जिला प्रचार मंत्री शरीफ अब्बासी ने निष्पक्ष पैमाइश कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने नई सराय में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे स्थित सरकारी भूमि और रास्तों की तत्काल पैमाइश कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.