6:20 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – फसल नुकसान के सर्वे को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन

बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने और वसूली रोकने की मांग, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की सूची लगाने की भी उठाई आवाज

बदायूं, 15 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को तहसील सदर में पंचायत की। इसके बाद किसान नेताओं ने नायब तहसीलदार सदर को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

पंचायत में किसानों ने तहसील प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश से कई किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, लेकिन उनके अनुसार राजस्व लेखपालों ने अब तक नुकसान का सर्वे नहीं किया है। किसान नेताओं ने कहा कि अन्य जिलों में मुआवजा वितरण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जबकि यहां किसान सहायता का इंतजार कर रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। मुआवजा मिलने और अगली फसल तैयार होने तक बैंकों की वसूली सहित अन्य वसूली पर रोक लगाई जाए। साथ ही किसानों की जमीन नीलाम करने जैसी कार्रवाई नहीं की जाए।

किसान नेताओं ने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पोषाहार वितरण में अनियमितताओं की शिकायतों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने मांग की कि प्रत्येक केंद्र पर लाभार्थी बच्चों की सूची और उन्हें दिए जाने वाले पोषाहार का विवरण सूचना बोर्ड पर अंकित किया जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभार्थियों को परेशानी न हो।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल, मंडल सचिव विनोद सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, पालन सिंह, जमुना सिंह, हरचरण लाल वर्मा, रामकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, हेमंत नागर, तहसील अध्यक्ष फैयाज अली, कैसर अली, पप्पू सैफी, राजेश्वर सिंह यादव, राजेश यादव, भक्तमाल चौधरी, भगवान सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, चंद्र मोहन वर्मा, रामनिवास, सुनील शर्मा, सुरेश दीवान, भूराम यादव सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.