5:39 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में 600 शिक्षकों के 1.39 करोड़ रुपये के लंबित एरियर का भुगतान

बदायूं में 600 शिक्षकों के 1.39 करोड़ रुपये के लंबित एरियर का भुगतान
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के धरने और तालाबंदी की चेतावनी का असर, शिक्षकों में खुशी की लहर
बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के लगातार प्रयासों के बाद करीब 600 शिक्षकों के लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये के लंबित एरियर का भुगतान हो गया। संगठन के अनुसार, पिछले 40 दिनों में तीन ज्ञापन देने और जिला विकास अधिकारी से मुलाकात के बाद यह सफलता मिली।
संगठन ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर 17 अक्टूबर को धरना और तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद लंबित बिल तैयार कर 12 अक्टूबर को ट्रेजरी भेजे गए, जहां से भुगतान हो गया। संगठन का दावा है कि करीब 70 प्रतिशत लंबित देयकों का भुगतान हुआ है। इस उपलब्धि से शिक्षकों में खुशी है और संगठन के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.