5:20 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

एस्सेल किड्ज़ फन फिएस्टा के चौथे दिन चमकी प्रतिभा, बच्चों ने दिखाई अद्भुत स्मरणशक्ति

तेज गणना, सटीक जवाब और आत्मविश्वास की दिखी मिसाल, टेबल्स पर नन्हे मेधावियों का कमाल।

एस्सेल किड्ज़ फन फिएस्टा के चौथे दिन चमकी प्रतिभा, बच्चों ने दिखाई अद्भुत स्मरणशक्ति।

उझानी, बदायूँ 15 अक्टूबर ।

गणित के टेबल्स, तेज गणना और आत्मविश्वास से भरे जवाब! एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल, उझानी में चल रहे एस्सेल किड्ज़ फन फिएस्टा 2026 के चौथे दिन गुरुवार को टेबल्स प्रतियोगिता में नन्हे गणितज्ञों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यूकेजी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी स्मरणशक्ति, एकाग्रता और त्वरित उत्तर देने की क्षमता से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता के कक्षावार परिणाम इस प्रकार रहे –
यूकेजी – प्रथम मान्या यादव, द्वितीय तान्या यादव, तृतीय तृषा एवं कृषिका, सांत्वना डिंपल एवं अनाया।

कक्षा 1 -प्रथम तन्मय साहू, द्वितीय कृष्णा, तृतीय अक्षित पाल, सांत्वना अंशिका शाक्य।

कक्षा 2 – प्रथम रुद्राक्षी, द्वितीय रूही गोस्वामी, तृतीय रोहित यादव, सांत्वना अग्रिमा।

कक्षा 3 – प्रथम सारांश चौहान, द्वितीय पिरिंसी मौर्य, तृतीय धैर्य कुमार, सांत्वना अक्षिता यादव।

कक्षा 4 -प्रथम सक्षम यादव, द्वितीय राधिका अग्रवाल, तृतीय माधव चौहान, सांत्वना भूमि वार्ष्णेय।

कक्षा 5 -प्रथम शहवाज़ अली, द्वितीय अक्षिता गुप्ता, तृतीय आयुषी कश्यप, सांत्वना जयंत प्रसाद।

कक्षा 6 से 8 (संयुक्त वर्ग) – प्रथम बाशिव (कक्षा 7), द्वितीय रूबल वार्ष्णेय, मानवी कश्यप (कक्षा 7) एवं अंश कुमार (कक्षा 8), तृतीय केशव (कक्षा 6), सांत्वना अभिनव सिंह (कक्षा 7) एवं पारस कुमार (कक्षा 8)।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुधांशु गुप्ता ने कहा कि गणित केवल संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि तार्किक सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। आज टेबल्स में दक्षता दिखाने वाले यही बच्चे कल सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर अक्षय सक्सेना, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर पूजा यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.