3:38 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

सहसवान पुलिस का मिशन शक्ति अभियान, प्रमोद इंटर कॉलेज में छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर

महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

सहसवान। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सहसवान पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रमोद इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह अपनी टीम के साथ कॉलेज पहुंचीं और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, आपातकालीन सहायता नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस टीम ने छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना सहित बेटियों के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए फर्जी लिंक पर क्लिक न करने, किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई।

महिला उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने छात्राओं से कहा कि उन्हें किसी भी परिस्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें और अपनी शिकायत सामने रखने में संकोच न करें।

कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति सजग रहने में मदद मिलती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.