बदायूँ: 15 अक्टूबर। जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जारी कार्यक्रम के अनुसार इस माह में निर्धारित तिथियों पर विकास खंड परिसर में मेलों का आयोजन कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 अक्टूबर 2026 को विकास खंड परिसर दहगवां, 21 अक्टूबर को विकास खंड परिसर सहसवान, 24 अक्टूबर को कृषि विज्ञान केंद्र उझानी, 28 अक्टूबर को विकास खंड परिसर कादरचौक तथा 31 अक्टूबर 2026 को विकास खंड परिसर परिरसर उझानी में जैविक किसान मेला आयोजित किया जाएगा।
इन मेलों के माध्यम से किसानों को जैविक खेती की तकनीकों, उसके लाभों तथा जैविक कृषि को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यूपी डास्प के जिला परियोजना समन्वयक डॉ0 विवेक कुमार गौरव ने किसानों से अपील की है कि कृषक निर्धारित तिथियों पर संबंधित स्थलों पर पहुंचकर जैविक खेती संबंधी जानकारी प्राप्त करें और योजनाओं का लाभ उठाएं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com