3:10 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की मीटिंग सम्पन्न ।

बिल्सी (बदायूँ)- कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की एक प्रथम बैठक प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चन्द्र बाहेती की अध्यक्षता में अजीत ग्रान्डयोर होटल बिल्सी में सम्पन्न हुई ।
सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्धारा भगवान महेश का दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया तथा भगवान महेश की स्तुती की गई , तदुपरान्त आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया । सुभाष चद्र बाहिती ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने उदवोधन में कहाकि हमें इस सत्र मे महासभा द्वारा चलाई जा रही सभी फेलोशिप योजनाओं का जिलेवार आयोजन करना है तथा महासभा द्वारा चलाये जा रहे सभी ट्रस्टों से समाजको अधिक से अधिक सहायता दिलायें यह सब कार्य स्थानीय तथा जिला सभाओं को करना है आगे की कार्यवाही हेतु प्रदेश मन्त्री मनोज दुजारी से संचालन करने को कहा मन्त्री दुजारी जी ने सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करने केवाद कहा कि शीघ्र ही हम जिलेवार जिला अध्यक्ष एवं मन्त्रीको प्रदेश कार्यकारी मण्डल तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्यों केनाम भेजने का सर्कुलर प्रेषित करेंगे जिससे कि प्रदेश कार्यसमिति एवं प्रदेश कार्यकारी मण्डल का गठन शीघ्र अति शीघ्र किया जासके । श्री संजीव जीशारदा सी० ए० चुनाव अधिकारी उन्तरांचल विशेष आमन्त्रित ने महासभा की सभी फेलोशिप योजनाओं को विस्तार सेवताया तथा समयसे महासभा कार्य समिति सदस्य का चुनाव करने को कहा । श्री मनोज कुमार माहेश्वरी सी ०ए० बरेली ने मिशन आई ए एस का आयोज़न बरेली में करने का निमंत्रण दिया जिसे सभीने सहर्ष स्वीकार किया जिसकी तिथि अगले माह निर्धारित की जायेगी . अर्थ मत्री श्री मुकेश माहेश्वरी काठसे प्रदेश सभाका वेंक एकाउन्ट खोलने के विषय में कहा गया जिसकी उन्होने सहमति प्रदान की। श्री महेन्द्र जीडागा आगरा मुख्य चुनाव अधिकारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा विशेष आमन्त्रित श्रीकमलेन्द्र कुमार माहेश्वरी मुजफ्कर नगर, श्रीनरेंद्र राठी मेरठ, श्री अजयदीवान मथुरा श्री शिवकुमार अमरोहा, श्रीं हरिवेश शरण झंवर कासगंज ने अपने विचार रखे । मीटिंग मे मनोज दुजारी आगरा, श्री संजीव शारदा सी०ए० आगरा, श्रीमहेंद्र डागा आगरा,श्री नरेंद्र राठी मेरठ, श्रीमुकेश माहेश्वरी कौठ, श्री शिव कुमार माहेश्वरी अमरोहा, श्रीहरिवंश शरण झंवर कासगंज श्री अनिल चॉडक आगरा, श्रीमनोज कुमार माहेश्वरी बरेली श्रनकमलेंद्र माहेश्वरी मुजफ्फर नगर, श्रीअजय माहेश्वरी मथुरा, श्रीराकेश माहेश्वरी बिल्सी, श्री सुधीर सोमानी बिल्सी, श्रीसुवीन माहेश्वरी एडवोकेट बिल्सी, श्री मकुल मालपाणि बिल्सी, श्रीनीरज बाहेती बिल्सी, श्रीअमित कुमार माहेश्वरी विल्सी आदि उपस्थिति रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.