2:18 pm Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में कल निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, 11 जिलों की झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

।

उझानी, बदायूं 15 अक्टूबर ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की बारात का ऐतिहासिक आयोजन कल शुक्रवार 16 अक्टूबर को उझानी में धूमधाम से होगा। नगर में राम बारात को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही हैं।

राम बारात की शुरुआत खेड़ापति मोहल्ला बड़ी माता मंदिर से होगी, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी। बारात में हरिद्वार, मेरठ, मुरादाबाद, बहजोई, चंदौसी, बिसौली, बिल्सी, बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, एटा आदि जनपदों की मनमोहक झांकियों की सुंदर प्रस्तुति दिखाई जाएगी।

बारात के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार माननीय बीएल वर्मा जी मौजूद रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बदायूं राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार विमल कृष्ण अग्रवाल और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष उझानी पूनम अग्रवाल मौजूद रहेंगी।

बारात के संयोजक राजेंद्र प्रसाद बाबा ने कहा- सभी क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अपनी दुकान और मकान के आगे साफ-सफाई करके बारात का स्वागत फूल बरसाकर करें और पुण्य के भागी बने।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.