11:24 am Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी में पंचायत घर का ताला तोड़कर हजारों का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी

ग्राम पंचायत प्रशासक और सचिव की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

सिलहरी (बदायूं)। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव सिलहरी में चोरों ने पंचायत घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हलचल मच गई।

जानकारी के अनुसार, चोर पंचायत घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है।

ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यवीर सिंह और ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरी की घटना को लेकर पुलिस आसपास के तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट: पीएस पटेल, सिलहरी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.