11:24 am Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी की पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा का किया स्वागत

बिल्सी की पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता शर्मा का किया स्वागत

बिल्सी। बिल्सी नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन सुषमा मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सविता शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

स्वागत के दौरान महिला नेतृत्व, संगठन की मजबूती और समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। सुषमा मौर्य ने आशा जताई कि सविता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देगा तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल में एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और संगठन के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.