10:39 am Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

नवरात्रि 9 दिन की ही क्यों मनाई जाती है- Jaya Kishori

Jaya
Jaya__Kishori__

नवरात्रि 9 दिन की ही क्यों मनाई जाती है

नवरात्रि एक हिंदू पर्व है नवरात्रि संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’ इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है

नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है पौष, चैत्र,आषाढ,अश्विन प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों – महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहते हैं इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है.
दुर्गा का मतलब जीवन के दुख कॊ हटानेवाली होता है नवरात्रि एक महत्वपूर्ण प्रमुख त्योहार है जिसे पूरे भारत में महान उत्साह के साथ मनाया जाता है.

नवरात्री का महत्व
नवरात्रि उत्सव देवी अंबा (विद्युत) का प्रतिनिधित्व है वसंत की शुरुआत और शरद ऋतु की शुरुआत, जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है इन दो समय मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माने जाते है त्योहार की तिथियाँ चंद्र कैलेंडर के अनुसार निर्धारित होती हैं नवरात्रि पर्व, माँ-दुर्गा की अवधारणा भक्ति और परमात्मा की शक्ति (उदात्त, परम, परम रचनात्मक ऊर्जा) की पूजा का सबसे शुभ और अनोखा अवधि माना जाता है यह पूजा वैदिक युग से पहले, प्रागैतिहासिक काल से है ऋषि के वैदिक युग के बाद से, नवरात्रि के दौरान की भक्ति प्रथाओं में से मुख्य रूप गायत्री साधना का हैं

नवरात्रि के पहले तीन दिन
नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए समर्पित किए गए हैं यह पूजा उसकी ऊर्जा और शक्ति की की जाती है प्रत्येक दिन दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है त्योहार के पहले दिन बालिकाओं की पूजा की जाती है दूसरे दिन युवती की पूजा की जाती है तीसरे दिन जो महिला परिपक्वता के चरण में पहुंच गयी है उसकि पूजा की जाती है देवी दुर्गा के विनाशकारी पहलु सब बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने के प्रतिबद्धता के प्रतीक है

नवरात्रि के चौथा से छठे दिन
व्यक्ति जब अहंकार, क्रोध, वासना और अन्य पशु प्रवृत्ति की बुराई प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त कर लेता है, वह एक शून्य का अनुभव करता है यह शून्य आध्यात्मिक धन से भर जाता है। प्रयोजन के लिए, व्यक्ति सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है नवरात्रि के चौथे, पांचवें और छठे दिन लक्ष्मी- समृद्धि और शांति की देवी, की पूजा करने के लिए समर्पित है शायद व्यक्ति बुरी प्रवृत्तियों और धन पर विजय प्राप्त कर लेता है पर वह अभी सच्चे ज्ञान से वंचित है ज्ञान एक मानवीय जीवन जीने के लिए आवश्यक है भले हि वह सत्ता और धन के साथ समृद्ध है इसलिए, नवरात्रि के पांचवें दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है सभी पुस्तकों और अन्य साहित्य सामग्रियों को एक स्थान पर इकट्ठा कर दिया जाता हैं और एक दीया देवी आह्वान और आशीर्वाद लेने के लिए, देवता के सामने जलाया जाता है

नवरात्रि का सातवां और आठवां दिन
सातवें दिन, कला और ज्ञान की देवी, सरस्वती, की पूजा की है प्रार्थनायें, आध्यात्मिक ज्ञान की तलाश के उद्देश्य के साथ की जाती हैं आठवे दिन पर एक ‘यज्ञ’ किया जाता है यह एक बलिदान है जो देवी दुर्गा को सम्मान तथा उनको विदा करता है.

नवरात्रि का नौवां दिन
नौवा दिन नवरात्रि समारोह का अंतिम दिन है यह महानवमी के नाम से भी जाना जाता है इस दिन कन्या पूजन होता है उन नौ कुमारी लड़कियों की पूजा होती है जो अभी तक यौवन की अवस्था तक नहीं पहुँची है इन नौ लड़कियों को देवी दुर्गा के नौ रूपों का प्रतीक माना जाता है लड़कियों का सम्मान तथा स्वागत करने के लिए उनके पैर धोए जाते हैं पूजा के अंत में लड़कियों को उपहार के रूप में नए कपड़े पेश किए जाते हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.