9:43 am Thursday , 15 October 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 6.0 : सीओ उझानी ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को बांटे फल-मिठाई

उझानी, बदायूं 15 अक्टूबर ।
मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पांडेय ने मानवीय पहल करते हुए नवजीवन वृद्ध आश्रम, कछला पहुंचकर बुजुर्गों को फल और मिठाई वितरित की और उनका कुशलक्षेम जाना।

मंगलवार को सीओ उझानी ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं, उनकी सेवा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उझानी धर्मेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी कछला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.