11:50 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

पुलिस लाइन में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बालक-बालिकाओं ने खेलकूद में जमकर अपना दम कम दिखाया।

बदायूं : पुलिस लाइन में 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं बालक-बालिकाओं ने खेलकूद में जमकर अपना दम कम दिखाया।
जनपदीय खेलकूद रैली का शुभारंभ जेडी रामाज्ञा कुमार ने ध्वज फैलाकर किया उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में एकता और अनुशासन की भावना पैदा होती है। युवा श्रेष्ठ नागरिक के रूप में तैयार होते हैं। देश और दुनियां में नाम रोशन करते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने कहा कि ईमानदार और जिम्मेदार युवा ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। हमेशा संघर्षरत रहे तो मंजिल आसानी से प्राप्त होती है। जेडी रामाज्ञा कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने संयुक्त रूप से कबूतर उड़ानें के बाद खिलाड़ियों की सलामी ली।
अंडर 19 बालिका 100 मीटर दौड़ में केदारनाथ इंटर कॉलेज की निशा प्रथम, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की हिना द्वितीय और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की पायल तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के आदेश कुमार प्रथम मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के अमरदीप द्वितीय और भगवान दास इंटर कॉलेज के सुखवीर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में मुन्नालाल इंटर कॉलेज बजीरगंज के रूपेश कुमार प्रथम, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के सौरभ द्वितीय पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के ब्रजकिशोर प्रथम, गंगा दिन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज के कमल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
अंडर 17 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में राजाराम इंटर कॉलेज की वंशिका प्रथम, केदारनाथ इंटर कॉलेज की शालू द्वितीय, नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन की कविता तृतीय स्थान पर रही। सब जूनियर बालक वर्ग ऊंची कूद में भगवान परशुराम इंटर कॉलेज के विवेक प्रथम पीवीएस बटला के आशीष द्वितीय मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के सत्यम तृतीय रहे। पीटीआई रामदास यादव, धनंजय कुमार, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रतन दिनेश सिंह, ज्योति सक्सेना आदि के नेतृत्व में पहले दिन की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर आशुतोष ने सुंदररंगोली बनाई।
संयोजक गंगा दीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार तोमर, कविता रस्तोगी, अल्पना कुमार, मधु, डाक्टर अनीता कुमारी, संदीप भारती, संजीव कुमार, राम लड़ते शर्मा, वीरू, योगेंद्र दीक्षित, शेर सिंह, राजीव कुमार शर्मा, करतार सिंह, रश्मि गुप्ता, आलोक पाठक, रामवीर सिंह, विजय कुमार, मधुलव शर्मा, योगेंद्र तिवारी, दीपक शर्मा, मुन्नालाल झा, अवधेश कुमार, कपिल देव यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.