बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रसार व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास बदायूं से आए विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी।
राजनीति विज्ञान विषय में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में जानकारी दी। बीएससी गणित वर्ग के विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने व्याख्यान दिया। रसायन विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सारिका और जंतु विज्ञान में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। व्याख्यान से प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को लाभ मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के व्याख्यानों से विद्यार्थियों को अपने विषय के ज्ञान को विस्तार देने का अवसर मिलता है। साथ ही उन्हें विषय से संबंधित नवीन प्रवृत्तियों और विभिन्न परिप्रेक्ष्यों की जानकारी भी प्राप्त होती है। इस मौके पर शाहबुद्दीन अली खान, अब्दुल रईस, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, अनुभव, अमित, प्रफुल्ल, हर्षित यादव, आशीष, सुमित, अंकित, पूजा, दिव्या, रिशु, अभय यादव, निधि चौहान, निशांत, सीमा और सुगंध सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com