8:42 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

खालिद अली ने संभाला सहसवान ब्लॉक का चार्ज

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के तहत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खालिद अली को सहसवान ब्लॉक में नई तैनाती दी गई है। 13 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार खालिद अली को जिला मुख्यालय से सहसवान ब्लॉक भेजा गया है। वहीं सहसवान में तैनात भगवान किशोर को जिला मुख्यालय संबद्ध किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद हारून को जिला मुख्यालय से म्याऊं ब्लॉक भेजा गया है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.