मिशन शक्ति टीम ने पेश की मिसाल, तीन घंटे में बिछड़ी बच्ची को परिजनों से मिलाया
केशव गुप्ता
सहसवान। नवादा चौराहे पर रोती हुई मिली एक छोटी बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे में सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने बदायूं पुलिस का आभार जताया।
बुधवार 14 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे नवादा चौराहे पर बच्ची अकेली रोती हुई मिली। वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। सूचना पर थाना सहसवान की मिशन शक्ति टीम ने बच्ची की फोटो व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा की और मुख्य बाजार सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से पूछताछ कर परिजनों की तलाश शुरू की।
टीम के प्रयासों से करीब तीन घंटे में बच्ची के परिजनों का पता चल गया। इसके बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पिता को देखते ही बच्ची के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। परिजनों ने मिशन शक्ति टीम और बदायूं पुलिस की सराहना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com