7:29 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 6.0: बदायूं में महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

मिशन शक्ति 6.0: बदायूं में महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

केशव गुप्ता

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर बांटे पंपलेट, साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत बुधवार को एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
महिला पुलिसकर्मियों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पंपलेट वितरित कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में 1090, 112, 181, 1076, 102, 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके समझाते हुए अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, पिन, ओटीपी और सीवीवी नंबर साझा न करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.