7:33 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं में भाकियू टिकैत का धरना समाप्त- एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

म्याऊं में भाकियू टिकैत का धरना समाप्त, अधिकारियों ने मांगा तीन दिन का समय
ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

केशव गुप्ता

म्याऊं, 14 अक्टूबर। म्याऊं चौकी के सामने मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने ग्रामीणों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। पंचायत में किसानों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी दातागंज के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
किसान नेताओं के मुताबिक, 11 अगस्त को डॉक्टर सिद्धार्थ की कार से हुए हादसे में गाय की मौत हो गई थी। आरोप है कि गाय को कार के नीचे से निकालने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया, जबकि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए। इसी के विरोध में किसानों ने पंचायत कर ग्रामीणों पर लगी धाराएं समाप्त करने की मांग की।
सुबह से ही चौकी के सामने टेंट लगाने को लेकर पुलिस और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक हुई। जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता हरिराम ने की तथा संचालन ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने किया।
दोपहर करीब दो बजे एसडीएम और सीओ दातागंज ने किसान नेताओं से वार्ता की। अधिकारियों ने समाधान के लिए तीन-चार दिन का समय मांगा। इसके बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
धरने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र सिंह पटेल, मंडल सचिव विनोद सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक, सुनील शर्मा, श्यामपाल सिंह, रामपाल सिंह सहित तहसील व जनपद के पदाधिकारी और सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.