70 वे जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जनपद बदायूं का आयोजन गंगा दीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज बदायूं के तत्वाधान में पुलिस परेड ग्राउंड में बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया l कार्यक्रम का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l प्रतियोगिताओं में 800 मीटर जूनियर गर्ल्स ,800 मी सीनियर गर्ल्स 600 मी सब जूनियर, बॉयज लोंग जंप, सीनियर गर्ल्स ,लॉन्ग जंप सीनियर बालक आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का पहले दिन आयोजन किया गया l 800 मीटर फाइनल जूनियर गर्ल्स में दीक्षा, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने प्रथम स्थान, सलोनी राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने द्वितीय तथा निकिता पार्वती इंटर कॉलेज बदायूं थर्ड स्थान प्राप्त किया l 800 मी सीनियर गर्ल्स दौड़ में प्रीति, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ने प्रथम ,रचना ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं में द्वितीय तथा मानसी त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफ पुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l 600 मी सब जूनियर वॉइस में शिवदेवी इंटर कॉलेज बदायूं के जीवेश ने प्रथम ,अखिल प्रताप भगवान परशुराम बदायूं ने दूसरातथा आदित्य चौधरी माधव इंटर कॉलेज तृतीय स्थान प्राप्त किया l लोंग जंप सीनियर गर्ल में हिना बधवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी ने प्रथम ,निशा , महिला इंटर कॉलेज बदायूं ने द्वितीय तथा पायल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं मे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l लॉन्ग जंप सीनियर बालक वर्ग में रोहित ने प्रथम स्थान ,राघव ,श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं ने द्वितीय दीपक ,विद्यानंद इंटर कॉलेज बदायूं व रसिक शर्मा मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया lइस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विभिन्न विद्यालयों प्रधानाचार्यरामवीरसिंह ,अमिताआलोक ,संजीव भारती ,राम लड़के शर्मा ,सोहन पाल ,आलोक पाठक ,सुबोध मिश्रा ,शेर सिंह ,योगेंद्र दीक्षित माध्यमिक शिक्षक संघ एक एकजुट के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ,देशराज सिंह यादव उपस्थित रहेl कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले भर के खेल प्रशिक्षकों अजय पटेल, ईस दत्त यादव ,धनंजय कुमार ,रमेश सिंह ओमवीर सिंह आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईl कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह, ओमवीर सिंह तथा ईस दत्त यादव के द्वारा किया गया l कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया l दिनांक 15 अक्टूबर को 3000 मीटर दौड़ ,400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद ,200 मी हिट ,जैवलिन थ्रो, गोला फेक, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगाl
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com