बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले मालवीय आवास ग्रह पर चल धरने पर छठे दिन भी जमे रहे भाकियू कार्यकर्ता। आरोप लगाते हुए कहा कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं।
मालवीय आवास ग्रह पर भाकियू चढूनी के बैनर तले दो समस्याओं को लेकर 9 अक्टूबर से अनिश्चित नहीं। पहला मामले में प्रेमवती एवं भगवान दास धरना दे रहे हैं। उझानी क्षेत्र के ग्राम जनुइया की रहने वाली प्रेमवती ने गाँव के ही रामदुलार से 0.056 हेक्टेयर कृषि भूमि का सौदा 1 लाख 80 हज़ार में किया। निबंधन कार्यालय से रजिस्टर्ड इकरारनामा हुआ जिसमें 1 लाख 60 हज़ार रुपये गवाहों की मौजूदगी में नकद दिए। इकरारनामा की मियाद पूरी होने से पहले प्रेमवती ने रामदुलार से बैनामा कराने की बात कही लेकिन वो बैनामे को राज़ी न हुआ न ही प्राप्त रकम को वापस करने को राज़ी हुआ। प्रेमवती द्वारा कानूनी नोटिस भिजवाए गए लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसी बीच धोखे से गाँव के ही गजराज को रामदुलार ने बैनामा कर दिया। जो नियम विरुद्ध था। गजराज ने जमीन पर कब्ज़ा कर लिया। विवाद ने नया मोड़ ले लिया। खेत में फसल की बुआई प्रेमवती ने की थी। प्रेमवती ने इकरारनामा के अलावा खेत को 40 हज़ार रुपये में रामदुलार से पेशगी पर भी लिया हुआ था। प्रेमवती पूर्व में भी धरने पर बैठ चुकी हैं जिसमें आश्वासन तो मिला पर पूर्ण समाधान न हो सका। जिस कारण प्रेमवती पुनः धरना दे रहीं जो आज छठे दिन भी धरने पर डटी रहीं।
दूसरा मामला बदायूँ शहर के मोहल्ला नई सराय का है जहाँ डॉक्टर शारिक जनाब पर आरोप है कि वे अपने कारिंदों के साथ बीएसएनएल ऑफिस के पीछे 8 फिट चौड़ी गली व नाले पर कब्ज़ा कर रहे हैं। भाकियू के नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन व जिला मीडिया प्रभारी शरीफ़ अब्बासी अपनी कमेटी के साथ धरने पर डट गए हैं। उनकी माँग है अवैध कब्जे को ध्वस्त किया जाए। अवैध कब्जे के कारण हुए जल भराव को निकाला जाए एवं जो भी इस प्रकरण में लिप्त हो उस पर मुकदमा पंजीकृत किया जाए।
इन दोनों प्रकरण पर भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा आज धरने के छठा दिन है प्रशासन गुमराह कर रहा है। अवैध कब्जा लगातार हो रहा। वहीं प्रेमवती प्रकरण में बताया कोई अधिकारी सुध नहीं ले रहा। जब तक दोनों प्रकरण पर पूर्ण कार्यवाही नहीं होती धरना अनिश्चित कालीन जारी रहेगा।
ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य जो धरने के भी नेतृत्व कर रहे हैं बताया जल्द प्रशासन ने दोनों प्रकरण पर रुचि नहीं ली तो धरने को उग्र आंदोलन में बदल दिया जायेगा। अभी धरना शांति पूर्वक गांधीवादी तरीके से चल रहा है।
इस मौके पर जिला महासचिव बीयीशू दास , दिलशाद अब्बासी, कल्लू, नूरुद्दीन, भगवान दास वर्मा , नौशाद, तनवीर,ज़ुबैर,आदिल,सहित दो दर्जन कार्यकर्ता धरने पर उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com