6:32 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

सेमिनार के आठवें दिन छात्राओं ने आवृतबीजी पौधों पर पावरपॉइंट प्रस्तुति दिया

राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार श्रृंखला के आठवें दिन छात्राओं ने आवृतबीजी पौधों के कुल लैमिएसी तथा लिलिएसी पर पावरपॉइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियाँ दीं।
प्रस्तुतियों में छात्राओं ने दोनों कुलों के परिचय, वर्गीकरण, कायिक लक्षण, पुष्प लक्षण, पुष्पीय सूत्र तथा आर्थिक महत्व की विस्तृत जानकारी साझा की।
बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुरभि देवल ने लिलिएसी कुल पर चर्चा करते हुए बताया कि इस कुल के पौधे प्रायः बहुवर्षीय शाकीय होते हैं। इसमें लिली, प्याज, लहसुन तथा ट्यूलिप जैसे पौधे शामिल हैं, जो सजावटी एवं औषधीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इसी क्रम में छात्रा श्रद्धा यादव ने लैमिएसी कुल के महत्वपूर्ण औषधीय पौधों—तुलसी, पुदीना और अजवायन—के बारे में रोचक तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि इस कुल के पौधों में उपस्थित ग्रंथियों में आवश्यक तेल पाए जाते हैं, जो इन पौधों को विशेष सुगंध प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं और प्रस्तुतियों के दौरान सक्रिय रूप से ज्ञान अर्जित किया। सेमिनार का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.