बदायूं
जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई: शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सात गिरफ्तार
दहगवां के वार्ड नंबर-9 के रहने वाले हैं सभी सातों आरोपी, विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया गया पेश
केशव गुप्ता
बदायूं। जनपद में अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने बुधवार, 14 अक्टूबर को सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135/170 के तहत कार्रवाई करते हुए नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जरीफनगर पुलिस ने नगर पंचायत दहगवां के वार्ड नंबर-9 निवासी रिंकू यादव, पुष्पेंद्र, श्योराज, मुकेश, विपिन, वीरेश और रवि को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रिंकू यादव और पुष्पेंद्र पुत्रगण श्योराज सिंह तथा श्योराज पुत्र सोरन सिंह शामिल हैं। वहीं, मुकेश और रवि पुत्रगण चोब सिंह तथा विपिन और वीरेश पुत्रगण ओमप्रकाश बताए गए हैं। सभी दहगवां, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के निवासी हैं।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी सातों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com