4:54 pm Wednesday , 14 October 2026
BREAKING NEWS

मिशन शक्ति 6.0: फैजगंज बेहटा में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, फल वितरित कर दी योजनाओं की जानकारी

मिशन शक्ति 6.0: फैजगंज बेहटा में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, फल वितरित कर दी योजनाओं की जानकारी

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश लेकर जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंची मिशन शक्ति टीम

केशव गुप्ता

बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को थाना फैजगंज बेहटा की मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान गरीब, असहाय, बुजुर्ग एवं दिव्यांग महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर फल वितरित किए गए। साथ ही उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। टीम ने जागरूकता सामग्री और पंपलेट वितरित कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न अभियानों की जानकारी
चौपाल में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और पुलिस सहायता व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। इनमें ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डिस्ट्रॉय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा और ऑपरेशन ईगल के बारे में बताया गया।
इसके अलावा शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी एवं परामर्श केंद्र तथा पिंक बूथ जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।
सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क बालिका शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विवाह अनुदान योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
टीम ने महिलाओं को इन योजनाओं की पात्रता और लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क
महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें पुलिस सहायता के लिए 112, अग्निशमन सेवा के लिए 101, एंबुलेंस सेवा के लिए 108, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल हैं।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और समाज में सम्मान एवं

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.